मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

माधुरी दीक्षित की जगह सोनू सूद और नोरा फतेही 'Dance Deewane 3' को जज करेंगे , देखिए प्रोमो




माधुरी दीक्षित   Dance Deewane 3 के आने वाले 4 एपिसोड्स में नजर नहीं आएंगी क्योंकि शूट की लोकेशन शिफ्ट हो गई है। उनकी जगह  Sonu Sood और  Nora Fatehi 'डांस दीवाने 3' को जज करेंगी। देखिए प्रोमो:

दरअसल महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण हर तरह की शूटिंग बंद हैं। ऐसे में ज्यादातर टीवी शोज की शूटिंग लोकेशन अन्य शहरों में शिफ्ट हो गई है। 'डांस दीवाने 3' पहले मुंबई में शूट किया जा रहा था (Dance Deewane 3 shoot location) और अब इसकी लोकेशन बेंगलुरु शिफ्ट हो गई है। इस वजह से माधुरी दीक्षित के लिए तुरंत ही बेंगलुरु जाना संभव नहीं है। इसलिए माधुरी दीक्षित करीब दो हफ्तों Madhuri Dixit to go missing from Dance Deewane 3 तक 'डांस दीवाने 3' को जज करते हुए नजर नहीं आएंगी।


कोरोना के जारी कहर के बीच लोगों के लिए मसीहा बनकर काम कर रहे सोनू सूद (Sonu Sood)अब जल्द ही डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) में नजर आएंगे। सोनू सूद अब इस शो को जज Sonu Sood to judge Dance Deewane 3 करेंगे। वह 'डांस दीवाने 3' में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जगह लेंगे।

माधुरी दीक्षित की जगह 'डांस दीवाने 3' को अब सोनू सूद (Sonu Sood) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जज करेंगी। मेकर्स ने इस वीकेंड आने वाले एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज किया है। शो से जुड़े एक सोर्स ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'माधुरी दीक्षित को रिप्लेस नहीं किया जा रहा है, पर वह अगले 4 एपिसोड तक उपलब्ध नहीं होंगी।'


लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ