2022 तक के लिए टल सकती है राजामौली की RRR
![]() |
2022 तक के लिए टल सकती है राजामौली की RRR |
आरआरआर को 2021 की सबसे बड़ी फिल्मों में माना जा रहा है। अजय देवगन, रामचरन, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन अब इसके टलने की अफवाहें आ रही हैं।
10 भाषाओं में रिलीज होगी यह फिल्म
10 भाषाओं में रिलीज होगी और इसकी रिलीज तारीख की घोषणा के बाद से अब तक केवल 5 भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स के लिए 348 करोड़ से अधिक के ऑफर दर्ज किए गए हैं।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने साफ कहा है कि इस साल फिल्म का आना असंभव है। रामचरन और जूनियर एनटीआर के हिस्से की काफी शूटिंग अभी बची है। दोनों सितारे अब तक अन्य फिल्मों में व्यस्त थे और प्लानिंग थी कि जुलाई तक आरआरआर की शूटिंग खत्म कर ली जाएगी। लेकिन कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा दिया है और अब शूटिंग संभव नहीं है।
2022 में आएगी फिल्म
सूत्र के अनुसार, फिल्म अब 2022 मकर संक्राति पर रिलीज हो सकती है.. या उससे भी आगे बढ़ सकती है। लेकिन इस साल फिल्म का रिलीज होना लगभग असंभव है।
आरआरआर की कहानी
आरआरआर की कहानी पर अपनी काल्पनिक सोच के बारे में बताते हुए, राजामौली ने खुलासा किया, 'मैं अपनी कल्पना का उपयोग एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए करता हूं, जो उन्हें वह बना सकती थी जो वो हैं। मैं इसे आकार देते हुए दुनिया को दिखाने के लिए उत्साहित हूं।'
लेबल: South movie update
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ